27 को सुविधा पैलेस में मिलेगा फ्री राशन

 


ऊना, 25 नवंबर(हि.स.)। हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला शक्तिकरण प्रकल्प के तहत विधवा महिलाओं को राशन वितरण 27 नवंबर रविवार को होटल सुविधा पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी जिला अध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा चयनित 64 पात्र विधवा महिलाओं को एक लाख 44 हजार रूपए की राशि का राशन प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक महिला को तीन-तीन माह का राशन दिया जाएगा।

इसके साथ ही स्वर्गीय डा. निर्मल बस्सी की स्मृति में बस्सी परिवार द्वारा सभी विधवा महिलाओं को एक-एक कंबल भी भेंट किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/विकास