हिमाचल में हरियाणा के 52 श्रद्धालू हुए हादसे का शिकार, 4 पीजीआई रेफर
ऊना, 25 अगस्त (हि.स.)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सडक़ किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब 52 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें 13 श्रद्धालुओं के सिर में चोटें आई है। जबकि चार श्रद्धालुओं पायल (11) पुत्री नरेश, राकेश कुमारी (50) पत्नि राम लाल, नीतू (27), जयदीप (18) पुत्र कश्मीरी लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहनों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री सहित पानीपत, फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को पीर निगाह पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने के साथ लंगर भी लगाया। मंगलवार सुबह जत्थे को माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस घर लौटना था। इसी दौरान पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। वाहन सडक़ से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरु की। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
उधर,क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डा. संजय मनकोटिया ने बताया कि हादसे में घायल 52 श्रद्धालु अस्पताल में पहुंचे थे। जिनमें चार श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य का उपचार अस्पताल में ही चल रहा है। उधर, एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हादसे में संजय (40) पुत्र बंसी लाल, पूनम (29) पत्नि नरेश, कौशल्या (50) पत्नि नंद लाल रेखा (30) पत्नि विजय, राकेश कुमार (50) पुत्र राम लाल, नैना (18) पुत्री कर्म सिंह, गुंजन (5), आरव (7), शिवांशी (4), सतपाल (50) पुत्री खुशी राम, मोहित (20) पुत्री अर्जुन, अंजली (8) पुत्री ओमप्रकाश, नरेश कुमार (36) पुत्री नंद लाल, आशा (30) पत्नि सतीश, सुंदरी (40) पत्नि अर्जुन, रामप्यारी (85) पत्नि राम लाल, लवन्या (8 माह) पुत्री नरेश, ममता (25)पत्नि मोहिंद्र, सुनीता (27), पत्नि रवि, मोहिंद्र (24) पुत्र नरेश, चंचला, सुनील, सुनीता (30) पत्नि रमेश, नंद लाल (36) अंशिका (12), रमेश (63) पुत्र रामपाल, आरुषिका (12) मंयक (13) पुत्री विनोद, मनीषा (50) पत्नि सतपाल, दिव्यांश (5) पुत्र विजय, अजीत चंद (62), गोपाल (33), हर्ष (16), प्रदीप (18), आरव (6), हर्षिता (6) पुत्री नंद लाल, लक्षिता (9) पुत्री नंद लाल, लक्ष्य (8) पुत्र रवि, गौरव (9) पुत्र रवि, समीर (16) पुत्र सतीश, वंश (12) पुत्र बिटटू, शुभम (12) पुत्र रमेश, अनमोल (13) पुत्र किशोरी लाल, शंकर (65) पुत्र लक्ष्मण दास, पूनम (29) पत्नि नरेश, शुभम पुत्र (2) पुत्र रजत, बलबीर चंद (62) पुत्र सोहन लाल, जसवंत (72) पुत्र अमर सिंह घायल हुए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल