संगड़ाह में अल्ट्रा साउंड सुविधा का विधायक रेणुक विनय कुमार ने किया शुभारंभ

 

नाहन, 23 अक्टूबर (हि.स.)।आज विधायक विनय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया तथा रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने और क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विनय कुमार जी ने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने कहाकिजनसेवा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और जनसमस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थय सेवाओं को सुदृढ़ करने में अनेक कार्य कर रही है और खासकर दूरदराज के इलाकों में इन सेवाओं को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर