हिमाचल में 7 आईएफएस समेत 11 वन अधिकारियों के तबादले
शिमला, 15 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में सात आईएफएस और चार एचपीएफएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। वन विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार ये तबादले सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिश पर जनहित में तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार आईएफएस राजीव कुमार को डीसीएफ (टी) बिलासपुर से मंडी स्थित एचपीएसएफडीसी लिमिटेड में निदेशक (सेंट्रल) बनाया गया है। आईएफएस वासु डोएगर का तबादला डीसीएफ (टी) मंडी से डीसीएफ (टी) पालमपुर किया गया है। आईएफएस संजीव शर्मा को डीसीएफ (टी) पालमपुर से डीसीएफ (टी) मंडी भेजा गया है। आईएफएस सुशील कुमार, जो तैनाती की प्रतीक्षा में थे, उन्हें डीपीओ, आईडीपी ऊना नियुक्त किया गया है। आईएफएस चमन लाल का तबादला डीसीएफ (टी) आनी से डीसीएफ (टी) बिलासपुर किया गया है। आईएफएस माने नवनाथ शिवाजी को डीसीएफ (टी) भरमौर से डीसीएफ (वन्यजीव) चंबा भेजा गया है। आईएफएस अंशुल जैन का तबादला डीएम, एचएसडी बद्दी से डीसीएफ (टी) नालागढ़ किया गया है।
इसके अलावा एचपीएफएस कुलदीप सिंह जम्वाल को डीएफएल (वन्यजीव) चंबा से डीएफओ (टी) डलहौजी भेजा गया है। एचपीएफएस राजनेश महाजन का तबादला डीएफओ (टी) डलहौजी से डीएफओ (टी) भरमौर किया गया है। एचपीएफएस धर्म चंद को डीएम, एफडब्ल्यूडी सवाड़ा से डीएम, एचएसडी बद्दी नियुक्त किया गया है। एचपीएफएस प्रदीप कुमार का तबादला एसडीएम, एफडब्ल्यूडी सोलन से डीएफओ (टी) सोलन के पद पर किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा