14 वर्ष से कम आयु वर्ग में फुटबॉल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल

 


मंडी, 30 अगस्त (हि.स.)। आगामी 10 सितंबर से सोलन में शुरू होने वाली राज्य स्तरीय 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में लिया गया।

जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष लीला विलास ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया है। इस ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 20 खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है।उन्होंने बताया कि टीम के चयन के लिए सलेक्शन कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें खेलो इंडिया के कोच कमल किशोर, फुटबॉल कोच विक्रम बिस्ट, जगदीश राजा, भूपेंद्र काऊ, वीरेंद्र सेन, प्रवीण शर्मा, दीप कुमार व परस राम इस सलेक्शन कमेटी के सदस्य थे ।

यह प्रतियोगिता सोलन के ठोडो ग्राउंड में 10 से 13 सितंबर के बीच खेली जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा