पांवटा साहिब में बढ़ती चोरी की वारदातें, घर के बाहर से बाइक उड़ा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद घटना
Apr 3, 2026, 14:41 IST
नाहन, 03 अप्रैल (हि.स.)। पांवटा साहिब में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर के मुख्य बाज़ार सहित आसपास के इलाकों से भी बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। ताज़ा मामला चुंगी नंबर 6, शुभखेड़ा के पास का है, जहां बीते वीरवार शाम करीब 7:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात पास लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित द्वारा इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर