तकनीकी विविः बीटेक, एमटेक, एमएससी और एमबीए पर्यटन का परिणाम घोषित

 

हमीरपुर, 13 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर और जनवरी माह में आयोजित स्नातकोत्तर (पीजी) व स्नातक (यूजी) विषयों के विभिन्न नियमित और री-अपीयर सेमेस्टरों का परीक्षा परिणाम घोषित किया है।

तकनीकी विवि ने बीटेक ( विभिन्न ब्रांच) के नियमित व री-अपीयर सेमेस्टरों और पीजी विषयों में एम फार्मेसी, एमए/एसएससी योग, एमएससी भौतिक व पर्यावरण विज्ञान, एमटेक (सीएससी, सीई व ईई), एमबीए पर्यटन के नियमित और री-अपीयर सेमेस्टरों का परिणाम जारी किया।

तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त विषयों का परिणाम परीक्षार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला