विश्व पर्यावरण दिवस पर एसवीएम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

 


मंडी, 30 मई (हि.स.)। एसवीएम स्कूल के इको क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अचसर पर छात्रों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता समूह गीत, समूह नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति चिंता को अभिव्यक्त किया। एनसीसी कैडेट्स ने भी कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष स्नेहलता चोपड़ा, सचिव निर्मला कात्यायन, सदस्य बलबीर कुमार शर्मा, आशुतोष पाल चोपड़ा, प्राचार्य डॉ. उमेश मंडयाल, उप प्राचार्य गुरचरण सिंह, शिक्षकगण और छात्र उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा