एसवीएम में स्कूल मेले का आयोजन
मंडी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला महाजन बाजार मंडी में एक स्कूल मेले का आयोजन किया गया। इसका आयोजन स्कूल परिसर में ही किया गया था। स्कूल प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा स्नेह लता चोपड़ा और प्रबंध समिति की सचिव निर्मला कात्यायन ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय सदस्य बलबीर कुमार शर्मा, आशुतोष पाल चोपड़ा, सिद्धार्थ कात्यायन और याचना शर्मा मौजूद रहे। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे।
उन्होंने चना चाट, भेलपूरी, फ्रूट जूस, चिप्स चाट, वेजी ब्लास्ट, टैको स्टाइल सैंडविच, पानी पूरी, मोमोज, पैनकेक, ओरियो रोल, चिली पोटैटो, दही पूरी, स्वीट कॉर्न और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें परोसीं। इसके अलावा रिंग गेम, मिनी लकी बास्केटबॉल, स्पिन द व्हील, मिस्ट्री ऑफ पर्ल्स, टॉवर ऑफ कप्स, बीप गेम और कॉइन गेम जैसे कई खेल भी इस मेले का हिस्सा थे। छात्रों द्वारा बनाई गई सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों व वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया। यह उत्सव अपने आप में अनूठा था। मेले का आयोजन और प्रबंधन छात्रों और शिक्षकों द्वारा बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा