वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन 5 मैच आयोजित
शिमला, 09 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित की जा रही पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन 5 मैच आयोजित किए गए।
पहला मैच मंडी बनाम काँगड़ा खेला गया जिसमें मंडी की टीम 3-0 से विजयी रही और दूसरा मैच किन्नौर बनाम सोलन खेला गया जिसमें सोलन की टीम 3-0 से विजयी रही।
इसी प्रकार, तीसरा मैच शिमला ब्लू बनाम सिरमौर के बीच खेला गया जिसमें सिरमौर टीम 3-2 से विजयी रही और चौथा मैच मंडी बनाम कुल्लू खेला गया जिसमें मंडी टीम 3-0 से विजयी रही। इसके अतिरिक्त, पांचवां मैच शिमला येलो बनाम चम्बा खेला गया शिमला येलो टीम 3-0 से विजयी रही।
यह चैंपियनशिप 12 जून 2026 तक जारी रहेगी जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 01 लाख रूपए और रनिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला