सड़क दुर्घटनाएं एक मौन महामारी, हर वर्ष करीब दो लाख लोगों की जाती है जान: ललित अवस्थी
मंडी, 22 मई (हि.स.)। भारत में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अवसर पर निबंध लेखन और क्विज़ एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गय। जिनका उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम स्थान, पल्लवी ने द्वितीय स्थान तथा आयुष ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में प्रियंका शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान, विशाल गुलेरिया की टीम ने द्वितीय स्थान तथा पल्लवी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रेबेला ने प्रथम, हिमांशी शर्मा ने द्वितीय और विशाल शर्मा ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता व क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कुलपति महोदय ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाएं एक मौन महामारी बन चुकी हैं, जिनसे प्रतिवर्ष लगभग दो लाख लोगों की जान जाती है। जिसके कारण देश को बहुमूल्य मानव संसाधन के नुक्सान के साथ भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी डॉ हितेष ठाकुर ने माननीय कुलपति के कुशल मार्गदर्शन एवं सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा