राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: बल्ह इलेवन डैहर इलेवन को पराजित कर पहुंची सेमीफाइनल में

 


मंडी, 27 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही एमएलएसएम कॉलेज के मैदान में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्ह इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वाटर फाइनल मैच बल्ह इलेवन व डैहर इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकट पर 202रन बनाए। जिसमें कश्मीर ने 73, लाभ सिंह 49 ,विकी राणा 22, और जतिन ने 20 रन बनाए। डैहर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसवीर व प्रिंस ने क्रमशः दो-दो विकेट, निखिल व मनीष ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

जवाब में डैहर इलेवन की टीम 132 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें अरुण ने 43 रन, मनीष ने 35 रन बनाए। बल्ह इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जतिन ने 3 विकेट, पवन व लाभ सिंह ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए। बनू, विक्की राणा, राहुल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बल्ह इलेवन ने 66 रन से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा