राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: सुकेत इलेवन भोजपुर ने छह विकेट से दर्ज की जीत
मंडी, 30 मार्च (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से एमएलएसएम कॉलेज में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को ग्रीन वैली पौड़ाकोठी और सुकेत इलेवन भोजपुर के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मैच से पूर्व बतौर मुख्यअतिथि पधारे तारा ने दोनो टीमो के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए हाथ मिलाया। इस मैच में ग्रीन वेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जो निर्धारित 20 ओवर में 101 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें पवन ने 28 रन, नगीश्वर ने 19 रन और अक्षय ने 17 रनों का योगदान दिया।
वहीं सुकेत इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर, अभिषेक ठाकुर व देवऋषि ने क्रमशः तीन तीन विकेट लिए। जवाब में सुकेत इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 4 विकट के नुक्सान पर 102 रन बना लिए। जिसमें देवांश राणा ने अद्धशतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 56 रन बनाए, अभिषेक ने 10 रन और पंकज शर्मा ने 7 रन का योगदान दिया। ग्रीन वैली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पवन ठाकुर व महेंद्र ठाकुर ने 2-2 विकट लिए। इस प्रकार सुकेत इलेवन भोजपुर ने 6 विकट से मैच जीत लिया। कल स्पेशल कोपस और घट्टा इलेवन के बीच खेला जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा