राजा हरी सेन क्रिकेट प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंची क्षत्रीय इलेवन
मंडी, 30 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही एम0 एल0 एस0 एम0 कॉलेज के मैदान में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में आज क्षत्रिय इलेवन व अमित इंटर प्राजिज के बीच हुआ। जिसमें क्षत्रिय इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाए । जिसमे सारंग ने 43 रन सौरभ ने 17 रन आशीष व आदित्य ने क्रमशः चौदह चौदह रन बनाये,जय ने 13 रन बनाएं।
अमित इंटरप्राजिज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए, रोहित व पंकज ने क्रमशः तीन तीन विकेट लिए व कर्ण ने दो विकेट,विनेन्द्र ने एक विकट ली और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जबाब में अमित इंटरप्राजिज की टीम ने 115 रन ही बना सकी। जिसमें ललित ने 35 रन रवी 20 रन व रविन्द्र ने 13 रनों का योगदान दिया।
क्षत्रिय इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जगदीश ने 3 विकट सौरभ ने 2 विकट जय ने 3 विकट कृतेश व विशाल ने क्रमशः एक एक विकेट लिया। इस प्रकार क्षत्रिय इलेवन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा