राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता :पैलेस इलैवन और विलेजर इलेवन ने जीते अपने मैच
मंडी, 02 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच डगआउट डीमन्स और पैलेस इलेवन की बीच खेला गया। जिसमें डगआउट डिमन्स की टीम ने टॉस जी तकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकट के नुक्सान पर 110 रन बनाए। जिसमें सुदेश ठाकुर 43 रन,संजय ने 20 रन का योगदान दिया। पैलस इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्या ने तीन विकेट, राहुल, गौरव, प्रणव, मन्ना ने क्रमशः एक एक विकेट लिया।
जबाब में पैलेस इलैवन की टीम ने 5 विकेट के नुक्सान पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमे वृंदस आर्यन 53 , मन्ना व देशु ने क्रमशः 11 , 11 रन बनाए। डगआउट डिमन्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्रम ने दो विकट विनय राजपूत 2 विकट व सुदेश ने एक विकेट लिए। इस प्रकार पैलेस इलेवन ने 5 विकट से मैच जीत लिया दूसरा मैच विलेजर इलेवन व एमआर इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में मुख्यातिथि लोकेश शर्मा विभागाध्यक्ष खेल विभाग एमएलएसएम कॉलेज रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया।
इस मैच में एमआर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 101 रन ही बना सकी। जिसमे रिशु ने 41 विश्वजीत ने 13 रन, भूपेंद्र ठाकुर ने 9 रन बनाए। विलेजर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनु ने 4 विकेट, शिवम ने 3 विकट राहुल ने 2 विकट व पंकु ने एक विकेट लिया। जवाब में विलेजर टीम ने 6 विोट के नुक्सान पर 102 रन बना लिए। विक्की ठाकुर ने 32 रन गौरव ने 31 रन और राहुल राणा ने 12 रन बनाए। एमआर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अश्वनी ठाकुर ने 4 विकट राजेश शर्मा ने 2 विकट लिए। इस प्रकार विलेजर इलेवन ने 6 विकट से मैच जीत लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा