मंडी में टेबल टेनिस का राष्ट्रीय स्तरीय कोचिंग कैंप आयोजित
मंडी, 15 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई मंडी में टेबल टेनिस का राष्ट्रीय स्तरीय कोचिंग कैंप आयोजित किया गया। इस कोचिंग कैंप के समापन अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर मुख्य अतिथि रही। उन्होंने बच्चों को स्पोर्ट्स किट का भी वितरण किया और बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने बच्चों को बताया कि किस प्रकार अपने जीवन में आगे बढ़े तथा अपने क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन करें । इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर कैंप प्रभारी विजय चौधरी चंदन कटोच, चंचल ठाकुर, रोहित, सीआर यादव आदि उपस्थित रहे। यह अंडर 14 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में खेली जाएगी। 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा