प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे : यादवेन्द्र गोमा

 


नाहन, 13 सितंबर (हि.स.)। युवा सेवा एवं खेल, आयुष तथा विधि मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने सिरमौर जिला के पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। खेल मंत्री ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्त्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 26 टीमो ने दिखाया खेल कौशल पांवटासाहिब में आयोजित हुई साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 26 बास्केटबाल टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया

युवा सेवा एवं खेल, आयुष तथा विधि मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में खेल संरचना के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे बहुआयामी प्रयास निश्चित तौर पर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र मेें अग्रणी राज्य बनाने में दूरगामी भूकिमा निभा रहे है परिणाम स्वरूप आज राष्ट्रीय स्तर पर 8 गोल्ड मेडल,11 सिल्वर मेडल तथा 29 ब्रोंज मेडल सहित प्रदेश के 48 बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किए है।

खेल मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर हम खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे इसके लिए मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 करोड रुपए की राशि दे दी गई है। गोमा ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 11 स्पोर्ट्स होस्टल और एक स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में 368 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इन युवा खिलाड़ियों को सरकार द्वारा बोर्डिंग,लॉजिंग और प्रशिक्षण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश के खिलाडियों से विशेष लगाव है जिसके चलते हिमाचल के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों की सम्मान राशि में तीन सौ गुणा बढौतरी हुई है।

ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे है। इसी प्रकार, एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक पर 1.50 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर