मंडी जिला अंडर 23 की टीम कैंप के लिए चयनित
मंडी, 04 मई (हि.स.)। मंडी जिला अंडर 23 की टीम कैंप के लिए चयनित कर ली गई है। जिसमें चिराग शर्मा को कप्तान, रोहित ठाकुर, अर्जुन वाधवा को उपकप्तान, रोहित चंदेल, लोकेश चौहान, मानक सिंह, सचिन, अक्षित, जयसिंह, सौरव ठाकुर, मेहुल पठानिया, ओजस्वी राणा, सर्वज्ञ चोपड़ा, पीयूष ठाकुर, गंगा सिंह, आदित्य गुलेरिया, आयुष गुलेरिया, सौर्य गोसामी, शुभम ठाकुर, ईशान विज, नीरज, कन्हैया, आयुष ठाकुर, साहिल चौहान, दुपेश, गौरव कृष धीरेंद्र, व झावे राम आदि शामिल हैं। अंडर 23 टीम का कोचिंग कैंप 7 मई से सुबह 10 बजे से राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के खेल मैदान में लगाया जाएगा। यह कोचिंग कैंप को कोच रविकांत जम्वाल की देखरेख में लगाया जाएगा। कोचिंग कैंप के बाद 15 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि मंडी जिला की टीम अपना पहला मैच 19 मई को चंबा के साथ होगा। जबकि 21 मई को कांगड़ा, 25 को कुल्लू की टीम के साथ खेलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा