घट्टा इलेवन की टीम बनी सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम

 


मंडी, 28 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही एमएलएसएम कॉलेज के मैदान में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में आज क्वाटर फाइनल मैच साईलेंट किलर बिलासपुर व घट्टा इलेवन के बीच खेला गया जिसमें साईलेंट किलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकट के नुकसान पर 161 रन बनाये। जिसमें गौरव ने 63 रन मनीष ने 32 रन बनाए अजय ने 13 रन बनाए। घट्टा इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षय ने 3 विकेट अभिनेय ने 2 विकट अमित ने एक विकेट लिया व एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जबाब में घट्टा इलेवन की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिये जिसमे दीप सिंह ने 60 रन अजय ने 87 रन बनाए।साईलेंट किलर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष,व अश्विनी व रवि शर्मा व नवीन ने क्रमशः एक एक विकेट लिया एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। इस प्रकार स्कोर बराबर हुआ। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। जिसमें घट्टा इलेवन की टीम ने सुपर ओवर में 8 रन बनाए। जबाब में साईलेंट किलर की टीम 5 रन ही बना सकी। इस प्रकार घट्टा इलेवन की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा