आईटीआई मंडी में जिला स्तरीय खेलकूद

 


मंडी, 09 मई (हि.स.)। आईटीआई मंडी मे जिला स्तरीय खेलकूद, एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर अजेश कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया।

उन्होंने बताया कि समापन समारोह में ई. ललित कुमार शर्मा, उपनिदेशक तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, सुंदरनगर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया तथा विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।

इस खेल समापन समारोह मुख्य अतिथि के साथ पर्यवेक्षक के रूप में सुनील कुमार प्रधानाचार्य शिवाबदार, आदित्य रैना प्रधानाचार्य बल्ह नेरचौक तथा मनीष कुमार प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डैहर भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर की टीम कबड्डी की विजेता – रही। जबकि राजकीय आईटीआई बगसैड उपविजेता , खो-खो में राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर ने बाजी मारी और राजकीय आईटीआई चच्योट की टीम उप विजेता रही। बैडमिंटन में राजकीय आईटीआई पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर विजेता , राजकीय आईटीआई कोटली उपविजेता, वॉलीबॉल राजकीय आईटीआई बगसैड विजेता , जोगिंद्ररनगर उपविजेता रही।

उसी प्रकार वुशु प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राजकीय आईटीआई मंडी कीवंदना ने 45 किलोग्राम का स्वर्ण , रजत डिंपल (राजकीय आईटीआई पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर)

48 किलोग्राम: स्वर्ण सुप्रिया (राजकीय आईटीआई मंडी), रजत – सबनम राजकीय आईटीआई मंडी, 52 किलोग्राम स्वर्ण स्पर्श राजकीय आईटीआई बगसैड, रजत अमीषा राजकीय आईटीआई जोगिंद्ररनगर ने जीता। वहीं 56 किलोग्राम का स्वर्ण महक राजकीय आईटीआई मंडी, रजत प्रियंका राजकीय आईटीआई कोटली, 60 किलोग्राम स्वर्ण पदक ज्योति राजकीय आईटीआई पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर, रजत – सुनीता कुमारी राजकीय आईटीआई मंडी, 70 किलोग्राम स्वर्ण बबीता राजकीय आईटीआई मंडी, 75 किलोग्राम का स्वर्ण रेशमा राजकीय आईटीआई मंडी, रजत अदिति राजकीय आईटीआई मंडी ने जीता।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न दौड़, जंप एवं थ्रो स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ कोटली की रूपेश्वरी , 200 मीटर दौड़ में बरोटी की शिवानी, 400 मीटर दौड़ कोटली की रूपेश्वरी, 800 मीटर दौड़ में बगसैड की सुकन्या,1500 मीटर दौड़ में बगसैड की कविता अव्वल रही। लॉन्ग जंप में बगसैड की सुकन्या,

हाई जंप में जो‍गिन्‍द्र नगर की खुशबू, ट्रिपल जंप में बरोटी की सुमिता, जैवलिन थ्रो में चच्योट की भुनिता, डिस्कस थ्रो थलौट की अमरवती,शॉट पुट में कोटली की गुंजन कुमारी ने बाजी मारी।

वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के समूह गान मुकाबले में आईटीआई मंडी प्रथम, सुंदरनगर द्वित्तीय और राजकीय जोगिंद्रनगर तीसरे स्थान पर रहा।

स्किट में आईटीआई पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर प्रथम, राजकीय आईटीआई कोटली द्वितीय और राजकीय आईटीआई जोगिन्दरनगर तृतीय, एकल गीत में राजकीय आईटीआई बगसैड प्रथम, राजकीय आईटीआई मंडी द्वितीय राजकीय आईटीआई कोटली तृतीय तथा लोक नृत्य में राजकीय आईटीआई पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर प्रथम, राजकीय आईटीआई मंडी द्वितीय, राजकीय आईटीआई कोटली तृतीय रही। वहीं मार्च पास्ट में सुंदरनगर प्रथम, जोगिंद्रनगर द्वित्तीय को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा