चंबा की उड़नपरी बनेगी मंडी की बहू

 


मंडी, 20 अक्टूबर (हि.स.)।

जापान में हुई एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त उड़नपरी के नाम पर विख्यात चंबा की सीमा अब मंडी की बहू बनेगी। सीमा ने मंडी की बल्ह घाटी के एथलीट अमन के साथ सगाई की है। उसने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए सगाई के फोटो भी शेयर किए हैं तथा अमन के साथ अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं। उसने यह भी जानकारी दी है कि शादी ओलंपिक खेलों के बाद होगी।

गौरतलब है कि सीमा ने कांस्य पदक जीत कर घर लौटने के बाद कहा था कि उसका अगला निशाना ओलंपिक मैडल है। वह ओलंपिक में पदक जीतना चाहती है और अब उसी की तैयारियां में जुटेगी। सीमा की सगाई की खबर पूरा दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। इसमें वह नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई की रस्में निभाते हुए भी नजर आ रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा