2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में भाग लें अधिक से अधिक लोग: गंधर्वा राठौड़
Sep 30, 2026, 16:48 IST
हमीरपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार 2 अक्तूबर को जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित 2026-27 के बजट और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा की जानी है।
उपायुक्त ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में आयोजित उप ग्राम सभा के मुद्दों पर भी 2 अक्तूबर की विशेष ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। इसलिए, जिला की सभी ग्राम पंचायतों के निवासी 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा