सोलन में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 83.63 प्रतिशत हुआ मतदान
सोलन, 28 मई (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंर्तगत ज़िला सोलन में वीरवार को द्वितीय चरण के निर्वाचन में कुल 83.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला की कुल 86 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 119683 मतदाता में से 100100 मतदाताओं ने आज मतदान किया। कुल 60976 पुरुष मतदाताओं में से 50457 तथा कुल 58707 महिला मतदाताओं में से 49651 ने मतदान किया।सोलन ज़िला में कुल मत प्रतिशत 83.63 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.74 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.57 रहा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 16489 मतदाताओं में से 13406 ने मतदान किया। कुल 8275 पुरुष मतदाताओं में से 6735 तथा कुल 8214 महिला मतदाताओं में से 6679 ने मतदान किया। विकास खण्ड सोलन में कुल मत प्रतिशत 81.30 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.38 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.31 रहा। विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में कुल 11028 मतदाताओं में से 9141 ने मतदान किया। कुल 5639 पुरुष मतदाताओं में से 4718 तथा कुल 5389 महिला मतदाताओं में से 4423 ने मतदान किया।
विकास खण्ड कण्डाघाट में कुल मत प्रतिशत 82.89 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.67 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.07 रहा। विकास खण्ड धर्मपुर की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 11709 मतदाताओं में से 9765 ने मतदान किया। कुल 5993 पुरुष मतदाताओं में से 5030 तथा कुल 5716 महिला मतदाताओं में से 4735 ने मतदान किया।
विकास खण्ड धर्मपुर में कुल मत प्रतिशत 83.40 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.93 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.83 रहा। विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 24821 मतदाताओं में से 19664 ने मतदान किया। कुल 12560 पुरुष मतदाताओं में से 9811 तथा कुल 12261 महिला मतदाताओं में से 9853 ने मतदान किया। विकास खण्ड कुनिहार में कुल मत प्रतिशत 79.22 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 78.11 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.36 रहा।
विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 13957 मतदाताओं में से 12183 ने मतदान किया। कुल 7105 पुरुष मतदाताओं में से 6152 तथा कुल 6852 महिला मतदाताओं में से 6031 ने मतदान किया। विकास खण्ड पट्टा में कुल मत प्रतिशत 87.29 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 86.59 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.02 रहा। विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 41679 मतदाताओं में से 35941 ने मतदान किया। कुल 21404 पुरुष मतदाताओं में से 18011 तथा कुल 20275 महिला मतदाताओं में से 17930 ने मतदान किया। विकास खण्ड नालागढ़ में कुल मत प्रतिशत 86.23 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.14 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.43 रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा