सोलन ज़िला के शहरी निकायों के लिए कुल 121 उम्मीदवार मैदान में उतरे
सोलन, 06 मई (हि.स.)। नगर निकाय निर्वाचन के लिए सोलन ज़िला में विभिन्न शहरी निकायों के लिए नामांकन वापिसी के उपरांत अब कुल 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बुधवार को नगर निगम सोलन के कुल 10, नगर परिषद परवाणू के लिए कुल 6, नगर परिषद नालागढ़ के लिए एक, नगर पंचायत अर्की के लिए चार तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के लिए 42, नगर परिषद परवाणू के लिए 19, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 26, नगर पंचायत अर्की के लिए 15 तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-1 से चन्द्र कांता, वार्ड नम्बर-2 से शान्ता, वार्ड नम्बर-3 से रजनी बाला, वार्ड नम्बर-04 से देवेन्द्र कुमार, वार्ड नम्बर-06 से रोहिणी सूद, वार्ड नम्बर-9 से सुमन साहनी, वार्ड नम्बर-10 से प्रतीक गुप्ता, वार्ड नम्बर-12 से विधी चन्द शर्मा, वार्ड नम्बर-13 से जगदीश चन्द, वार्ड नम्बर-14 से ईशा सूद ने नामांकन वापिस लिया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-1 से कौशल्या राणा, वार्ड नम्बर-2 से अखिल शर्मा, वार्ड नम्बर-4 से सन्नी सिंह, वार्ड नम्बर-6 से अनिल कुमार शर्मा, वार्ड नम्बर-7 से अनिता शर्मा, वार्ड नम्बर-8 से वीना ने नामांकन वापिस लिया।
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-1 से मयूराक्षी सिंह, वार्ड नम्बर-4 से अरुणा गुप्ता, वार्ड नम्बर-5 से भावना देवी, वार्ड नम्बर-7 ओम प्रकाश भारद्वाज नगर पंचायत अर्की ने नामांकन वापिस लिया।मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-1 से सुरेंद्र कुमार, वार्ड नम्बर-2 से कांता कपूर, निवासी वार्ड नम्बर-2, हिमुडा कॉलोनी, कण्डाघाट, मनीश कुमार शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-2, नियर हिमुडा कॉलोनी, कण्डाघाट तथा किरण शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-2, नियर हिमुडा कॉलोनी, कण्डाघाट ने नामांकन वापिस लिया। वार्ड नम्बर-3 से रवि शंकर तथा नितिन गुप्ता, वार्ड नम्बर-3 ने नामांकन वापिस लिया । वार्ड नम्बर-4 से लीना, वार्ड नम्बर-5 से नीता तथा आरती गुप्ता ने नामांकन वापिस लिया। वार्ड नम्बर-6 से अर्चना, भुपेन्द्र पाल सिंह तथा बलवीर कौर ने नामांकन वापिस लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा