साईगलू पाठशाला की स्नेहा को पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुरस्कार से नवाजा

 


मंडी, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को शिमला के गेयटी थियेटर हुए राज्य स्तरीय समारोह में मंडी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साइगलू की छात्रा स्नेहा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरस्कार देकर नवाजा है।

प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जमा दो कला वर्ग की छात्रा स्नेहा कुमारी ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। स्नेहा कुमारी को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र व 2500 रूपए का चेक पुरस्कार केे तौर पर प्रदान किया।

इस मौके पर उनके साथ पाठशाला की ईको क्लब प्रभारी रीता देवी प्रवक्ता हिंदी भी मौजूद रही। राज्य स्तरीय उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने प्रभारी रीता देवी, छात्रा स्नेहा उसके माता पिता एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

गौरतलब है कि विद्यालय के पीपल ईको क्लब की कार्यप्रणाली उत्कृष्ट एवं सराहनीय रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा