राष्ट्रवाद विषय पर शोध के लिए सिरमौर के डॉक्टर मनोज शर्मा को दिल्ली में स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

 


नाहन, 01 नवंबर (हि.स.)।विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के टिक्करी पजेली निवासी डॉक्टर मनोज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया। डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी हिंदी, राष्ट्रवाद एवम सुशासन विषय पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में 30 व 31 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार पवित्रा मार्गेटा, गणराज्य फिजी के राजदूत जगन्नाथ सामी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजीत मिश्र, सांसद के सी त्यागी, विश्व हिंदी परिषद के अध्यक्ष पदम भूषण यारलगड्डा लक्ष्मी प्रसाद सहित आदि कई गण मान्य विद्वानों ने हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के डॉ. मनोज शर्मा को फिजी गणराज्य के राजदूत के साथ विशेष प्रोटोकॉल में बातचीत का अवसर मिला। इस मौके पर डॉ. मनोज शर्मा को अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्र हित के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट एवम सराहनीय योगदान के लिए अटल जी के राष्ट्रवाद विषय पर सामूहिक शोध पत्र प्रस्तुत किया गया।जिस में परिषद की शोध पत्र चयन समिति की संस्तुति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी मिश्र द्वारा डॉ मनोज शर्मा को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर