इनडोर के साथ आउटडोर मरीजों को भी सुविधा देगी सेवा भारती मंडी

 


मंडी, 14 जून (हि.स.)। मंडी सेवा भारती क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में इनडोर मरीज के साथ आउटडोर मरीजों की भी दवाई के लिए मदद करेगी। सेवा भारती मंडी की बैठक अध्यक्ष पवन मिन्हास की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रांत सेवा भारती के सचिव अवतार चौहान भी उपस्थित रहे। सेवा भारती मंडी के सचिन डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सेवा भारती मंडी गरीब मरीजों को अस्पताल में दवा के लिए मदद करती है। अब आउटडोर के वह मैरिज जो अति गरीब हो उनकी भी मदद की जाएगी। मई माह में सेवा भारती मंडी ने गरीब मरीजों की दवाई के लिए करीब 94000 रुपए की मदद की थी तथा अब और ज्यादा गरीब मरीजों की मदद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सेवा भारती मंडी के तहत चल रहे संस्कार केंद्रों में कुर्सियां, टेबल और बच्चों को वर्दी के साथ स्कूल बैग भी दिए गए। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के सचिव अवतार चौहान ने कहा कि प्रत्येक संस्कार केंद्रों में भारत माता के चित्र निशुल्क दिए जाएंगे ताकि बच्चों में अपने देश के प्रति प्यार हो सके। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सेवा भारती ने मंडी सेवा भारती को अपनी संबंधता दे दी है तथा अब सेवा कार्य को और गति प्रदान की जाएगी। मंडी सेवा भारती की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जो सेवा कार्य लंबे अच्छे से किए जा रहे हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जा सके वह कम है। इस अवसर पर सेवा भारती मंडी के अध्यक्ष पवन मिन्हास, प्रचार सचिव खेमचंद शास्त्री, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य पदधिकारी भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा