धमसेहड़ अग्निकांड प्रभावित परिवारों को सेवा भारती ने वितरित की राहत सामग्री

 


मंडी, 30 अगस्त (हि.स.)। मंडी जिला के धमसेहड़ गांव के आगजनी प्रभावित परिवारों को सेवा भारती इकाई की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। मंडी जिला के सराज क्षेत्र की सोमगाड़ पंचायत के धमसेहड़ गांव में बीते 28 अगस्त काे नैंणू राम पुत्र तांदू राम का दो मंजिला मकान जल कर राख हुआ था। आगजनी में प्रभावित परिवारों के सिर्फ पहने हुए कपड़े ही बच पाए, बाकी सारा सामान घर में ही जल गया।

सेवा भारती इकाई बंजार के अध्यक्ष हुकम चंद, सचिव ईश्वर दास और सह कोषाध्यक्ष किशोरी लाल व जोगण दास और चुनी लाल आदि को आगजनी की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे व प्रभावित परिवार को राहत सामग्री प्रदान की। राहत सामग्री में चावल 10 किलो, आटा 10 किलो, दाल 2 किलो, तेल, आलू, चीनी एक किलो, नमक, हल्दी इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा बिस्तर, आठ कंबल ,दो मैट्ट्रेस , दो तकिए, किचन किट, कुकर एक, पतीला एक, तवा एक, चकला बेलन, बाल्टी, मग, परात, पांच गिलास , छह थालियां, एक लोटा , पांच चम्मच, एक कड़छी तथा तिरपाल और बच्चों के लिए दो स्कूल बैग, कापियां 20, एक पेपर बोर्ड इत्यादि सामग्री वितरित की। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए पूर्व में ही ध्यान रखने की बात समझाई तथा पीड़ितों के लिए सांत्वना दी।

प्रभावित परिवार ने सेवा भारती इकाई बंजार का धन्यवाद किया और कहा कि सेवा भारती हमारे लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है। साथ ही स्थानीय लोगों ने सेवा भारती की कार्य की सराहना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा