सर्व देवता सेवा समिति ने देवी-देवताओं के प्रति सराहनीय भूमिका के लिए उपायुक्त को किया सम्मानित

 


मंडी, 18 मार्च (हि.स.)। सर्व देवता सेवा समिति जिला मंडी की ओर से शिवरात्रि मेलों के दौरान देवी-देवताओं के प्रति सराहनीय भूमिका के लिए मेला कमेटी अध्यक्ष उपायुक्त मंडी को सम्मानित किया है। सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि कारदारों की कार्यकारिणी द्वारा उपायुक्त अपूर्व देवगन को उनकी देवताओं के प्रति कार्यशैली को देखते हुए सम्मानित किया गया l

उन्होंने बताया कि बीते तीन शिवरात्रि मेलों के आयोजन में उपायुक्त महोदय की देवी देवताओं के प्रति सराहनीय भूमिका रही है l जैसे पहली शिवरात्रि में जो माननीय मुख्यमत्री हिमाचल प्रदेश ने आधा बीघा भूमि देवताओं के मंदिरों के पास सामुदायिक भवन बनाने हेतु घोषणा की थी। भूमि को स्वीकृत करने के लिए अपने अधिनिष्ट अधिकारियों को मामलों को तैयार करने के लिए समय निर्धारित किया । उस निर्धारित समय में ही कुछ मामले स्वीकृत कर दिएगए।

इसके अतिरिक्त सर्व देवता समिति और जन मानस की मांग पर पंजीकृत देवी-देवताओं को पड्डल मैदान में बैठने के लिए स्थाई स्थान उपलब्ध करवाया गया। जिसकी समस्त कारदारों ओर आम जनमानस ने सराहना की l

देवताओं के कार्य के अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने के कारण भी उन्होंने पैदल चलकर लोगों को राहत पहुंचाई, यह भी एक सराहनीय कार्य है l

इस बैठक में भीम चंद सरोच वरिष्ठ उप प्रधान, तीर्थ राज, हुकम चंद,राजू राम, गोविंद ठाकुर उप प्रधान, दिनेश शर्मा महासचिव, सुरेंद्र गुलेरिया सचिव, राजेंद्र गुलेरिया कोषाध्यक्ष, घनश्याम ठाकुर, तोलू राम, लेखराज पटियाल, खीमा राम संगठन सचिव, रेवती राम, डिक पाल शर्मा मुख्य सलाहकार, इंद्र सिंह, बाले राम, गुलाब ठाकुर, हीरा सिंह, तेज राम, हरि सिंह आदि आदि मौजूद रहे l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा