राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी संगड़ाह की स्वाति ठाकुर

 

नाहन, 19 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा स्वाति ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्वाति का चयन हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 21 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ है।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित इस शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना स्वाति के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सद्भाव को समझने का अवसर मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर