शिमला के माधव नगर में आरएसएस का पथ संचलन रविवार को
शिमला, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शिमला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की माधव नगर इकाई की ओर से रविवार (25 अक्टूबर) को पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। पथ संचलन कलिस्टन सामुदायिक केंद्र के समीप से शुरू होगा और दुधली पार्क तक पहुंचेगा। इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संयोजक (पर्यावरण) पवन मुख्य वक्ता होंगे। वह स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे और संघ के विचारों, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।
संघ की माधव नगर इकाई के अनुसार पथ संचलन का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन और एकता की भावना को मजबूत करना है। इसके माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा