पांवटा साहिब में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

 


नाहन, 30 मार्च (हि.स.)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में साेमवार काे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना विशाल मेगामार्ट के पास हुई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि घायल महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि वह सूर्या कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की पहचान तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर