धौला कुआं तथा पांवटा साहिब में 2461 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी धान की खरीद
नाहन, 26 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केन्द्र धौला कुआं तथा पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर 03 अक्तूबर, 2026 से सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (ए-ग्रेड) 2,461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी जोकि पिछली न्यूनतम निर्धारित दर से 72 रुपये अधिक दर से खरीद होगी।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीद के लिए पंजीकरण 15 सितंबर से https://hpappp.hp.gov.in पोर्टल पर किया जा सकेगा। पंजीकृत पोर्टल पर किसान अपनी सुविधा अनुसार धान की फसल को बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के सन्दर्भ में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ व अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केन्द्रों को ही उपलब्ध करवाएँ, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर