भाजपा महिला मोर्चा ने डॉ. राजीव बिंदल को बांधी राखी, स्नेह और विश्वास का दिया संदेश
नाहन, 27 अगस्त (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गुरुवार को सैनवाला में भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने डॉ. बिंदल की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त किया।
राखी बंधवाते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि बहनों का यह आत्मीय स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक एवं अनमोल क्षण है। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा दिए गए इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए वे सदैव हृदय से आभारी रहेंगे। रक्षा बंधन का यह पवित्र धागा भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के अटूट रिश्ते को और मजबूत करता है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, परस्पर स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के प्रति जिम्मेदारियों और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश की समस्त बहनों को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर