राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: विलेजर ने पैलेस इलेवन को हराकर किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश
मंडी, 22 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से एमएलएसएम कॉलेज के मैदान में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के मैच में विलेजर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पैलेस इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 181 रन बनाए। जिसमें प्रणव ने 43 रन, वृंदेश 41 रन, हिमांशु 25 रन, अनिल 21 रन, मन्ना ने 18 रन व सूरज ने 15 रन का योगदान दिया।
विलेजर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पंकु ने 2 विकेट, तनु, पूर्ण व निखिल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में विलेजर इलेवन की टीम ने 8 विकेट के नुक्सान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें गौरव ने 32 रन, विकी ठाकुर ने 29 रन, धर्मपाल 26 रन, निखिल ने 25 रन, अमित पूर्ण ने 12 रन बनाए। पैलस इलेवन की तरफ से अनिल व देशु ने क्रमशः दो-दो विकेट ली। राहुल, दिव्या, और मन्ना ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार विलेजर की टीम ने दो विकट से मैच जीत लिया और क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा