प्रश्नोत्तरी में सेजल व आहना रहीं प्रथम
Sep 17, 2026, 16:36 IST
हमीरपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में ओजोन डे मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में नवमी व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सेजल व अहाना ने प्रथम स्थान ,कृतज्ञ व स्नीति ने द्वितीय स्थान, तथा लहर व अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रक्षेपक यन्त्र माध्यम से विद्यार्थियों को ओजोन के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समन्वय अध्यापकों माया शर्मा, पंकज शर्मा व इवैंट मैनेजर चन्द्र किरण को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या शशि बाल ने बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा