विक्रमादित्य सिंह 5 अगस्त को शनोल मेले के समापन समारोह में करेंगे शिरकत
Aug 4, 2026, 16:53 IST
नाहन, 04 अगस्त (हि.स.)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 5 अगस्त को सिरमौर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री बुधवार सुबह छैलानेरी पुल तथा यशवंतनगर-कुमारहट्टी सड़क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह दोपहर बाद पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के जिम्मीधार में आयोजित शनोल मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह मेले में उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर