लोक निर्माण मंत्री मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर
Apr 8, 2026, 19:34 IST
मंडी, 08 अप्रैल (हि.स.)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण मंत्री09 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.30 बजे सुंदरनगर के समीप खिलड़ा में ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वे कुल्लू जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह मंडी में होगा।
विक्रमादित्य सिंह 10 अप्रैल को प्रातः 11.00 बजे सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विभिन्न जन समस्याओं का निराकरण इस कार्यक्रम के माध्यम से करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा