सेवा के 25 वर्ष पूरे कर प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापित किया जनसेवा का नया अध्याय : राकेश जमवाल
मंडी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मंडी जिलाभाजपा द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा- सेवा ज्योति यात्रा’ में लिया सहभागिता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मंडी जिला द्वारा नेरचौक में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा - सेवा ज्योति यात्र’ कार्यक्रम में भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल ने सहभागिता की।
राकेश जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सेवा करते हुए उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया है। प्रधानमंत्री ने स्वयं भी कहा है कि राष्ट्र की सेवा करना उनके लिए सर्वोच्च सम्मान और दायित्व है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई दिशा और गति हासिल की है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसान हित, युवाओं के लिए अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए कार्यों ने देश के विकास को नई मजबूती दी है। आज भारत विश्व पटल पर अपनी बढ़ती भूमिका के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।
राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भी मोदी सरकार के कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं और केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिला है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, पर्यटन, जल और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने हिमाचल की आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार सहयोग किया है। मंडी जिला भी केंद्र की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा