महाजन सभा ने मंडी के रछवाण वन क्षेत्र में किया पौधारोपण
मंडी, 26 जुलाई (हि.स.)। महाजन सभा मंडी द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के सौजन्य से रविवार को पौधारोपण किया। महाजन सभा के प्रधान एम.एल. गुप्ता ने बताया कि पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में सभा के करीब 25 महाजन परिवारों ने भाग लिया । इस अभियान में
लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। जिनमें दाडू़, हर्ड, बहेड़ा ,आंवला, जामुन, बान बानी के पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जुलाई महीने में महाजन सभा की ओर से इस क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों करीब 110 पौधे लगाए गए थे। इस दौरान उनका भी निरिक्षण किया गया और यह बडे़ हर्ष की बात है कि उनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा पौधे बेहतर ढंग से तरह से फल-फूल रहे हैं । उन्होंने बताया कि महाजन सभा मंडी बीते छह वर्षों से निरंतर मानसून के दौरान पौधा रोपण करती आ रही है । भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा, ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। उन्होंने आह्वान किया कि
हम सभी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं ताकि प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुक्सान से बचा जा सके और पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोका जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा