मंडी के भियूली में भी खुल गया दवाखाना, न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य ने किया शुभारंभ
मंडी, 05 सितंबर (हि.स.)। मंडी शहर के भियूली कस्बे में भी शुक्रवार को दवाखाना खुल गया। न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य ने इसकी विधिवत शुरुआत की। यह दवाखाना भीमाकाली मंदिर के सेवक लाल चंद शर्मा के बेटे सुमीत शर्मा व बहू रीतिका शर्मा ने खोला है। भीमाकाली मेडिकल स्टोर के नाम से खोला गया यह दवाखाना माता भीमाकाली मंदिर के प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने ब्यास सदन की तीन नंबर दुकान में खोला गया है। इस मौके पर पूर्व खेल निदेशक टीएल वैद्य, माता भीमाकाली मंदिर ट्स्ट के प्रधान पुष्पराज शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि भियूली में एक दवाखाना की बहुत जरूरत थी जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने इसके लिए संस्थापकों का आभार जताया।
सुमीत शर्मा ने बताया कि भीमाकाली मेडिकल स्टोर पर हर तरह की दवाइयां लोगों को उचित दाम पर उपलब्ध रहेंगी। उन्हें अब शहर जाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा भी उनके इस स्टोर में अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा