शिक्षक दिवस पर डॉ. चमन सिंह ठाकुर को आचार्य रत्न सम्मान से नवाजा

 


नाहन, 05 सितंबर (हि.स.)। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सेवाओं को सम्मानित करते हुए प्रसिद्ध लेखक, पर्यावरणविद एवं शिक्षाविद डॉ. चमन सिंह ठाकुर को प्रतिष्ठित ‘आचार्य रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया

ह सम्मान गुरु फाउंडेशन, रोहतक, हरियाणा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही।जिला सिरमौर के नाहन निवासीडॉ. चमन सिंह ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव के दौरान विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए गुरु फाउंडेशन द्वारा उन्हें ‘आचार्य रत्न सम्मान’ के लिए चयनित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने गुरु फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक का सम्मान वास्तव में शिक्षा, संस्कार और ज्ञान की परंपरा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है।उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर