सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने किया एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन

 


हमीरपुर, 06 मई (हि.स.)। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के चिकित्सा अधिकारी मेजर हरीश ने ऊना की इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में जारी एनसीसी की 6 एचपी (स्वतंत्र) कंपनी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी एनसीसी कैडेटों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को थल सेना में अधिकारी बनने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं एवं प्रक्रियाओं से अवगत करवाया। सहायक भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर संजय कुमार सिंह ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती की प्रकिया की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कुल 195 एनसीसी कैडेट और 17 स्टाफ सदस्य शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा