नरेश ठाकुर ने अधिकारियों के साथ किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण
हमीरपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. कमल प्रकाश, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नितिन कपूर, डीएसपी नितिन चौहान और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने इन केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।
दोसड़का में संचालित किए जा रहे गोल्डन एज पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान नरेश ठाकुर ने इस केंद्र में विभिन्न सुविधाओं विस्तार के साथ-साथ इसके भवन में अग्निशमन और अन्य सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बड़ू के पास घनाल में स्थापित किए जा रहे नए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस नए केंद्र का संचालन आरंभ करने से पहले सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान होना चाहिए।
नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति, उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों के संचालन के संबंध में शीघ्र ही राज्य नशा निवारण बोर्ड की बैठक में व्यापक चर्चा के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इनमें विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ भवनों के सुरक्षा मानकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के अन्य नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का भी शी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा