नगर परिषद नेरचौक चुनाव: पहले दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल
मंडी, 29 अप्रैल (हि.स.)। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के पहले दिन कुल 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि ढांगू-2 वार्ड से तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें जोध सिंह (70) तथा तेज सिंह (62) द्वारा दो सेट में नामांकन प्रस्तुत किया गया। नेर-2 वार्ड से पिंकी देवी (35) और मोनिका (33) ने नामांकन पत्र भरे। भंगरोटू वार्ड से प्रदीप सिंह (58), अमृत पाल सिंह (63) तथा अमन लखनपाल (57) ने अपने नामांकन दाखिल किए। मझैठल-1 वार्ड से सिमरो देवी (57) ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जबकि नेर-3 वार्ड से मनीराम (70) ने नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने बताया कि ढांगू-1, नेर-1, मझैठल-2 तथा डडोर वार्डों में पहले दिन कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा