साक्षरता समिति की सरोआ हैंडलूम परियोजना का नाबार्ड द्वारा मूल्यांकन

 


मंडी, 26 मार्च (हि.स.)। नाबार्ड प्रायोजित और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति द्वारा आयोजित परियोजना सरोआ हैंडलूम में नाबार्ड क्षेत्रीय ऑफ़िस शिमला से मुख्य महाप्रबंधक विवेक पठानिया के द्वारा मूल्यांकन भ्रमण किया गया । इस दौरान सरोआ हैंडलूम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें कहा गया कि उत्पादों की गुणवता, नए डिजाईन पर और बेहतर काम किया जाए और उत्पादों को विक्री हेतु नाबार्ड द्वारा अन्य जिलो में खोले गए विभिन आउटलेट्स में भेजा जाए। उनके द्वारा कहा गया कि बुनकर महिलाओं को यूनिट्स में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिसमें अपग्रेटेड खड़िया लगाई जाए और विभिन प्रकार के उत्पाद ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में तैयार किए जाए।

भ्रमण के दौरान उप महाप्रबंधक संजीव शर्मा, जिला विकास प्रबंधक राकेश वर्मा, परियोजना समन्वयक रीना ठाकुर, सरोआ हैंडलूम से निर्देशक बालक राम, देविंदरा, आशा, वीर सिंह, दूषांत और रोसी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा