मंडी की बाल्हड़ी पंचायत में मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
मंडी, 08 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत बाल्हड़ी में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति व मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के द्वारा मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता साक्षरता समिति के महासचिव भीम सिंह ने की l इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बाल्हड़ी के प्रधान नीलमणि, उप प्रधान संजय कुमार, सचिव लाभ सिंह व वार्ड सदस्य, मौवीसेरी की पूर्व प्रधान पदमा देवी और चार महिला मंडल जिनमें चतुर्भुजा महिला मंडल तरौर, लक्ष्मी महिला मंडल सेरी, शिव शक्ति महिला मंडल टिक्करी, शिव महिला मंडलमौवी सेरी के प्रधान, सचिव, सदस्यों ने भाग लियाl
इसके साथ हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड इकाई गोहर की अध्यक्ष सरला देवी, सचिव डिंपल और कोषाअध्यक्ष लालमन और अन्य कार्यकर्ता निर्मला देवी, लीला देवी, तनु देवी, रमा देवी, ज्योति देवी के सहित 80 लोगों ने भाग लिया l इस अवसर पर मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह ने संगठन, युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक सुरक्षा के बारे में जानकारी दी l
इस अवसर पर महिला मंडल लक्ष्मी मौवीसेरी के द्वारा कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम नारी है गीत प्रस्तुत किया गया l इसके अलावा अन्य प्रतियोगिता भी करवाई गई l
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा