अनुभव, सुजल, इजा और ऑसम के सिर सजे मिस्टर एंड मिस नार्दन के ताज

 


मंडी, 05 जुलाई (हि.स.)। फीट ऑफ फायर द्वारा करवाए गए मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को रविवार को 7 मील स्थित हिमाचली हवेली में ईनाम देकर सम्मानित किया गया। मिस्टर एंड मिस नार्दन के आयोजक अमित भाटिया ने बताया कि इस बार देश भर से आए 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसका ग्रैंड फिनाले बीती 8 जून को पंचकुला में संपन्न हुआ था। इस बार इतना ज्यादा टैलेंट सामने आया कि किसी एक को चुनना मुश्किल हो गया। इसलिए इस बार मिस्टर एंड मिस नार्दन का खिताब दो-दो प्रतिभागियों को दिया गया।

सिरमौर के अनुभव शर्मा और शिमला के सुजल राठौर को मिस्टर नार्दन जबकि कांगड़ा की इजा सिंह जम्वाल और शिमला की ऑसम शर्मा को मिस नार्दन के खिताब से नवाजा गया है। अमित भाटिया ने बताया कि विजेताओं को 51 हजार का कैश प्राइज, ट्रॉफी, थाइलैंड ट्रिप और गानों में काम करने का मौका दिया जाएगा।

मिस्टर नार्दन बने अनुभव शर्मा और सुजल राठौर तथा मिस नार्दन बनी इजा सिंह जम्वाल और ऑसम शर्मा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक खिताब नहीं जीता बल्कि अपने उन सपनों को पूरा किया है जो वह काफी समय से देख रहे थे। उन्होंने इस बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया और बताया कि इसके माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। इस मौके पर राजा सिंह मल्होत्रा, राकू वालिया, अनुष्का दत्ता और जगदीश सहित प्रतिभागियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। अमित भाटिया ने पूरे आयोजन के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार भी जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा