नाहन नगर परिषद के लिए मतदान जारी, विधायक नाहन अजय सोलंकी ने डाला वोट

 


नाहन, 17 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद के लिए मतदान जारी है। नगर के सभी 13 वार्डों के लिए 23 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण चली हुई है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने भी मतदान में भागेदारी निभाते हुए अपने वार्ड नंबर 9 से मतदान किया। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए सोलंकी ने कहाकि नाहन की जनता भाजपा शासित नगर परिषद से तंग आ चुकी है पिछले दस वर्षों में शहर को बदहाल किया गया और अब जनता जवाब देने को तैयार है।

अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा शासित नगर परिषद जोकि दस वर्षों से काबिज थी शहर की समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हुई ,अब ये सब्ज बाग दिखा रहे हैं लेकिन नाहन की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है और कांग्रेस शासित नगर परिषद नाहन में बनने जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर