मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम : सुकेती खड्ड में सफाई अभियान का आयोजन

 




मंडी, 22 मार्च (हि.स.)। मेरा युवा भारत मंडी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सुकेती खड्ड के किनारे सफाई अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने भी शिरकत की। इस मुहिम सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सुनील ठाकुर, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के

उपमंडल अधिकारी सौरव सूद उपस्थित रहे।

महापौर ने कहा कि शहीदी दिवस के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जा

रहा है । जिसमें सफाई अभियान,रील प्रतिस्पर्धा एवं पदयात्रा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस कार्यक्रम में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी छात्रावास से छात्राओं ने

भाग लिया।निगम मंडी के वार्ड नंबर दो पुरानी मंडी में वार्ड सभा का आयोजन नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में शीतला माता मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों, महिला मंडलों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की सूची पर विचार करते हुए पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में अवगत करवाया गया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत लगभग 2.50 लाख की धनराशि भवन निर्माण के लिए प्रदान कि जाएगी। जोकि चार किश्तों में दी जाएगी जिसमें पहली किश्त 70,000 तथा शेष 3 किश्तें 60,000 रूपए की लाभार्थियों को प्रदान कि जाएगी। वहीं सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की सूची की समीक्षा की गई तथा नए पात्र व्यक्तियों को जोड़ने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड में चल रही परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को

प्राथमिकता देने पर सहमति व्यक्त की गई। वार्ड से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे सफाई, जल निकासी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके -यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। सभा में मुख्य रूप से लोगों ने सीवरेज की समस्या के बारे अवगत करवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा